बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन संवाद रैली के माध्यम से बिहार में चुनावी बिगुल फूकेंगे: यशवंत सिन्हा

जन संवाद रैली के माध्यम से बिहार में चुनावी बिगुल फूकेंगे: यशवंत सिन्हा

PATNA : बदलो बिहार - बनाओं बेहतर बिहार को जीवंत रूप देने के लिए यशवंत सिन्हा दिल्ली से पटना पहुंचे है. गौरतलब है की पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे यशवंत सिन्हा इस बार बिहार चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हैं. कल श्री सिन्हा पटना से बिहार के सभी जिलों में जन संवाद रैली के माध्यम से लोगों से जुड़ेंगे. सुबह 09:30 बजे बिहार के जननायक और सम्पूर्ण क्रांति के अग्रदूत स्व. जयप्रकाश नारायण को माल्यार्पण करेंगे. उसके बाद आजादी की बलिवेदी पर चढ़े बिहार के युवाओं को शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आगे बढ़ेंगे. उसके बाद दोपहर १ बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री जहानाबाद में जन संवाद और प्रेस वार्ता करेंगे। 

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सिन्हा ने बताया कि तीसरा मोर्चा चुनाव लड़ेगा. जिसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा सरकार के द्वारा स्थापित दमनकारी और शोषणकारी एवं सांप्रदायिक शक्तियों के द्वारा स्थापित जन विरोधी सत्ता को उखाड़ फेंकना है. साथ ही, बिहार की जनता को बिहार में ही जीने का आधार देना और ससम्मान, सामाजिक संरचना में सम्मान देना है. इसके साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि इस धर्मयुद्ध में जो उनके साथ आना चाहते हैं. उनका स्वागत वे खुले दिल से करेंगे. पूर्व मंत्री ने बिहार सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला. राज्य की बदतर स्थिति के लिए राजग सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा था कि लगभग 15 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद विकास नहीं हो पाया. 

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बिहार के वरीय नेताओं के साथ मिलकर तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान किया है. इसको लेकर बीते दिनों उन्होंने कहा था कि बिहार की जनता भी किसी तीसरे विकल्प का ही इंतजार कर रही है. इस मोर्चे में एनडीए और गैर महागठबंधन के कई वैसे नेता शामिल है. जो पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं. जहाँ एक ओर देश में सारा कामकाज और राजनीति भी वर्चुअल हो रहा है, वहीं यशवंत सिन्हा राज्य के हर जिले और बूथ तक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जन संवाद करेंगे.  

बता दें की सिन्हा जहानाबाद के बाद बोध गया, मदनपुर, सासाराम, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, शाहपुर, छपरा, गोपालगंज, सिवान, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मुज्जफरपुर, समस्तीपुर और हाजीपुर होते हुए पटना वापस लौटेंगे.  

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News