बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बोले यशवंत सिन्हा, पाकिस्तान का नाम लेकर चुनाव लड़ रही बीजेपी, नहीं बनेगी मोदी की सरकार

पटना में बोले यशवंत सिन्हा, पाकिस्तान का नाम लेकर चुनाव लड़ रही बीजेपी, नहीं बनेगी मोदी की सरकार

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने पटना में प्रेस कॉंफ्रेंस कर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चुनावी सभाओं में पाकिस्तान का नाम लेने को देश हित के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

उन्होंने कहा कि ये सरकार पाकिस्तान का नाम ले कर ही चुनाव लड़ रही है। विकास और रोजगार की बातों को दरकिनार कर चुनावी सभा में भीड़ बटोरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव परिणाम आने पर मोदी की सरकार नहीं बनेगी।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री थे उस समय पाकिस्तान का नाम कभी नहीं बल्कि चीन का नाम लिया जाता था। परमाणु परीक्षण भी तब किया गया था जब मीडिया में खबर आई की चीन के पास परमाणु बम है। जबकि पाकिस्तान को भारत की श्रेणी में कभी नहीं रखा गया था।ये जो सरकार है सिर्फ पाकिस्तान का नाम ले कर ही चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि पटना साहिब में कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की ही जीत होगी। 

Suggested News