बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

15 जुलाई को बिहार आएंगे यशवंत सिन्हा, राष्ट्रपति चुनाव में राजद करेगी समर्थन

15 जुलाई को बिहार आएंगे यशवंत सिन्हा, राष्ट्रपति चुनाव में राजद करेगी समर्थन

पटना. राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को बिहार आएंगे। वे बिहार में विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर अपने समर्थन में वोट मांगेंगे। यह जानकारी बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया।

यशवंत सिन्हा को राजद का समर्थन

तेजस्वी ने कहा कि कि NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा देरी से की गई। अगर पहले की गई होती तो शायद विचार कर सकते थे, लेकिन अब राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार को ही हमारा समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को यशवंत सिन्हा पटना आएंगे।

सूखे को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही

वहीं बिहार में इस साल सूखा होने की संभावन पर तेजस्वी ने कहा कि पूरे बिहार में सूखे के स्थिती देखने को मिल रही है। सरकार इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। नेपाल से पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जहां-जहां बाढ़ की समस्या है, वहां भी स्थिति पर नज़र रखनी चाहिए।

वहीं उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरा पर कहा कि PM का कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम नहीं है। यह कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित हो रहा है। वहीं बढ़ती जनसंख्या के सवाल पर कहा कि बढ़ती जनसंख्या बड़ी जनसमस्या है, इस पर ध्यान देना चाहिए। इस पर डिवेट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप देखिए चाइना सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। फिर भी कई मामलों में बेहतर किया है। इसपर भी ध्यान देना चाहिए।

Suggested News