बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यात्रीगण कृप्या ध्यान दे : फ्रेट कॉन्वॉय के कोरिडोर के मद्देनजर कुछ ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

यात्रीगण कृप्या ध्यान दे : फ्रेट कॉन्वॉय के कोरिडोर के मद्देनजर कुछ ट्रेनों  का परिचालन रहेगा प्रभावित

PATNA: 17 नवंबर 2018 को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन -इलाहाबाद जंक्शन रेल खंड(अप) में 10:00 बजे से 16:00 बजे तक 6 घंटे के लिए तथा 18 नवंबर 2018 को झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर रेल खंड (अप) में 6:45 बजे से 10:45 बजे तक 4 घंटे के लिए फ्रेट कॉन्वॉय हेतु कोरिडोर के मद्देनजर कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द रहेगी कई ट्रेनें

1- 17 नवंबर 2018 को हावड़ा से खुलने वाली 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर निरस्त रहेगी.

2- 18 नवंबर 2018 को मोकामा से खुलने वाली 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर निरस्त रहेगी.

3- 18 नवंबर 2018 को खुलने वाली 63215/63216 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर निरस्त रहेगी.

4- 18 नवंबर 2018 को खुलने वाली 63273/63274 बरौनी-मोकामा मेमू पैसेंजर निरस्त रहेगी.


कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन

1- 18 नवंबर 2018 को 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 60 मिनट की देरी से भागलपुर से खुलेगी.

2- 17 नवंबर 2018 को 13133 सियालदह-बनारस एक्सप्रेस सियालदह से 90 मिनट की देरी से खुलेगी.

3- 17 नवंबर 2018 को 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 180 मिनट की देरी से हटिया से खुलेगी.

4- 18 नवंबर 2018 को 63275 बरौनी-मोकामा मेमू पैसेंजर 60 मिनट की देरी से बरौनी से खुलेगी.

5- 18 नवंबर 2018 को 63209 झाझा-पटना मेमू पैसेंजर झाझा से 150 मिनट की देरी से खुलेगी.

Suggested News