बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

योगी ने ली सीएम पद की शपथ तो अखिलेश यादव ने भी संभाली अहम जिम्मेदारी, अब विधानसभा में संभालेंगे ये पद

योगी ने ली सीएम पद की शपथ तो अखिलेश यादव ने भी संभाली अहम जिम्मेदारी, अब विधानसभा में संभालेंगे ये पद

DESK. अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के विधायक दल और विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के नाम का प्रस्ताव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक अवधेश सिंह ने रखा जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसका अनुमोदन वरिष्ठ विधायक आलम बदी ने किया है। इस प्रस्ताव का समर्थन सभी विधायकों ने किया है। विधानमंडल दल के नेता का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक लालजी वर्मा ने दिया। इस प्रस्ताव का अनुमोदन राजेंद्र चौधरी ने किया है। इस प्रस्ताव का भी सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। 

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। यही कारण है कि उन पर पिछली बार से कम भरोसा जनता ने किया है। जनता ने अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए वोट दिया। लेकिन भाजपा के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग और अधिकारियों का दुरुपयोग किया गया है। मतदाताओं को मतदाता सूचि से वंचित किया गया। सपा समर्थक मतदाताओं के नाम सूचि से हटा दिए गए। इसके बाद लोकतंत्र को बीजेपी ने कलंकित किया।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य जहां केंद्रीय हुकूमत, अन्य राज्यों की हुकूमत के लोगों ने यूपी में आकर धनबल औऱ सत्ताबल का दुरुपयोग किया। मतगणना में भी जो प्रत्याशी जीत रहे थे वह आखिरी समय में हार गए औऱ जो काफी पीछे चल रहे थे वह जीत गए। 

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते पांच साल के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार नहीं दिया। नौजवान सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में खड़े थे। यही कारण है कि युवाओं ने बढ़-चढ़कर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान किया। 

योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल को लेकर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि विकास के हिसाब से मंत्रिमंडल नहीं बना है। मंत्रिमंडल 2024 के हिसाब से बना है। उन्हें विकास और रोजगार से लेना देना नहीं है। उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ सत्ता को हथियाना है। पूंजीपतियों को और बढ़ाना यह भाजपा का उद्देश्य है।


Suggested News