तुम मुझे चंदा दो, मैं तुम्हें धंधा दूंगा, पटना पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने खोल दी बीजेपी की पोल, कहा- ना खाऊंगा ना खाने दुंगा कह कर मचाया है खूली लूट
PATNA: लोकसभा चुनाव की घोषणा में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। वहीं चुनाव के ऐलान से पहले देश की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं चुनाव के एलान से पहले पटना पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। वहीं देश में एसबीआई द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड यानी चुनावी बॉन्ड के आंकड़ों को जारी करने के बाद देश में बवाल मचा हुआ है। वहीं इसको लेकर कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में केंद्र सरकार खुली लूट मचा के रखे हैं। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा बोलने वाले मोदी जी खुद भी खा रहे हैं और जो उनको खिला रहे हैं उनको भी खिला रहे हैं।
तुम मुझे चंदा दो, मैं तुम्हें धंधा दूंगा
दरअसल, इलेक्टोरल बॉन्ड में सबसे ज्यादा चंदा बीजेपी को मिली है। बीजेपी को कुल 60 अरब रुपए चंदा दिया गया है। जिसको लेकर कन्हैया कुमार ने कहा कि, हमलोग पहले से ही बीजेपी के इसी मॉडल का विरोध कर रहे हैं। यही बात कह रहे हैं कि पहले ईडी, सीबीआई का रेड होता है। उसके बाद वह कंपनी भाजपा को चंदा दे देती है, फिर उसके बाद केस बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को कानूनी रुप दे दिया है। यही उनका मॉडल है,"तुम मुझे चंदा तो मैं तुम्हें धंधा दूंगा"। जो भाजपा को पैसा देता है उसका धंधा चलता है, उसकी राजनीति की दुकान चलती है, जो भाजपा को चंदा नहीं देता है उसका बिजनेस नहीं चलता है।
देश में हो रही खुली लूट
उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार कंपनियों से, बिजनेसमैन से वसूली करते हैं। केंद्र सरकार में खुली लूट हो रही है। ना खाऊंगा ना खाने दुऊंगा कहने वाले पीएम मोदी खुद भी खा रहे हैं और जो उनको खिला रहे हैं उनको भी खिला रहे हैं। वहीं केजरीवाल को राउज ऐवन्यू कोर्ट से कथित शराब घोटाला मामला में बेल मिलने को लेकर कन्हैया कुमार ने कहा कि,उनको बेल की जरुरत ही नहीं थी, मुकदमा ही गलत था।
जनता का सरकार पलटना बाकी
बता दें कि, अब से कुछ ही देर में इलेक्शन कमीशन लोकसभा और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा करने वाली है। जिसको लेकर कन्हैया कुमार ने कहा कि, होने दीजिए घोषणा। वहीं नेताओं के पलटी मारने को लेकर उन्होंने कहा कि, नेता लोग अलटते-पलटते रहते हैं। अभी जनता का सरकार पलटना बाकी है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, विपक्ष के नेता चुनाव आयोग से मिलने गए थे, लेकिन आयोग ने उनसे मिलना का समय नहीं दिया।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट