बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब हो जाइए तैयार!1 मई से शुरू होगी जनगणना, जानिए क्या-क्या पूछे जाएंगे सवाल

अब हो जाइए तैयार!1 मई से शुरू होगी जनगणना, जानिए क्या-क्या पूछे जाएंगे सवाल

जनगणना 2021 शुरु होने वाली है। बताया गया है कि 1 मई से जनजणना शुरु हो जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। सरकार ने जनगणना में पूछ जाने वाले सवाल को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।

जनजणना ऐक्ट की धारा 8 की उपधारा 1 के तहत होने जा रही जनगणना के लिए सरकार ने सभी सेंसस दफ्तरों को सवालों की लिस्ट सौंप दी है। इन सवालों में घर के मालिक का नाम, हाउस नंबर और मकान की स्थिति सहित कई सवाल शामिल हैं।

जानिए क्या-क्या पूछे जाएंगे सवाल:

1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबरः
 2. सेंसस हाउस नंबर
 3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल
 4. मकान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है
 5. मकान की स्थिति
 6. मकान का नंबर
 7. घर में रहने वाले लोगों की संख्या
 8. घर के मुखिया का नाम
 9.मुखिया का लिंग
 10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
 11. मकान का ओनरशिप स्टेटस

12. मकान में मौजूद कमरे
 13.घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं
 14. पानी के पानी का मुख्य स्रोत
 15. घर में पानी के स्रोत की उपलब्धता
 16. बिजली का मुख्य स्रोत
 17.शौचालय हैं या नहीं
 18. किस प्रकार के शौचालय हैं
 19. ड्रेनेज सिस्टम
 20.वॉशरूम है या नहीं


 21.रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं
 22.रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन
 23.रेडियो/ट्रांजिस्टर
 24.टेलिविजन
 25.इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
 26.लैपटॉप/कंप्युटर है या नहीं
 27.टेलिफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
 28.साइकल/स्कूटर/मोटरसाइकल/मोपेड
 29.कार/जीप/वैन
 30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है
 31.मोबाइल नंबर (जनगणना संबंधित संपर्क करने के लिए)


Suggested News