बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

HOLI SPECIAL : लखनऊ में बने 'गोल्ड गुजिया' की कीमत जान रह जायेंगे हैरान, एक किलो की कीमत में खरीद सकते हैं आईफोन

HOLI SPECIAL : लखनऊ में बने 'गोल्ड गुजिया' की कीमत जान रह जायेंगे हैरान, एक किलो की कीमत में खरीद सकते हैं आईफोन

LUCKNOW : रंगों के त्योहार होली में मिठाईयों का विशेष महत्व होता है. इसके मद्देनजर अभी से ही मिठाई दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है। लेकिन आप हम आपको ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे है, जो मिठास के साथ तेज झटका भी देता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गुजिया की, जिसे नवाबो के शहर लखनऊ में छप्पन भोग ने बनाया है। 

दरअसल होली में गुजिया बनाने की परंपरा भी काफी पुरानी है। कहा जाता है कि ब्रज में होली के त्योहार में कृष्ण भगवान को इसी मिठाई यानी गुजिया का ही भोग लगाया जाता है। गुजिया बनाने का चलन ब्रज से ही आया है। लखनऊ में बने सोने की इस गुजिया में दुनियाभर के कई देशों का स्वाद मिलाया गया है। 

जानकर हैरानी होगी कि इसमें साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कश्मीर के साथ ही अमेरिका तक का फ्लेवर मिला हुआ है, जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। यह दुनिया की सबसे महंगी गुजिया भी है। गोल्ड गुजिया की एक पीस की कीमत 1120 रुपये है और 56,000 रुपये प्रति किलो इसकी कीमत है। जिसमें 50 पीस होते हैं। यानी एक किलो गोल्ड गुजिया की कीमत में आप कई किलो मिठाई खरीद सकते हैं। हालाँकि इसकी खासियत यह है की यह मुंह में डालते ही घुल जाता है, जिससे लोग इसे खाना बेहद पसंद करते हैं।

लखनऊ से आसिफ की रिपोर्ट 

Suggested News