बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवा जदयू नेता ओम प्रकाश सेतु बने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, समर्थकों में खुशी की लहर

युवा जदयू नेता ओम प्रकाश सेतु बने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, समर्थकों में खुशी की लहर

PATNA : युवा जदयू के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सेतु को अब पार्टी में एक नई जिम्वारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने उनको पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नई जिम्मेदारी दी है। 

अभय कुशवाहा ने सेतु के मनोनयन का आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश सेतु की क्षमता पर पार्टी को पूरा भरोसा है। कुशवाहा ने कहा कि ओम प्रकाश सेतु जदयू की नीतियों और विचारों को जनता के बीच रखते रहते हैं। 

वहीं पार्टी में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए युवा नेता ओम प्रकाश सेतु ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने काम करने का मौका दिया है। वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाला है, इसलिए यह जिम्मेदारी और भी बड़ी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है

बता दें युवा नेता ओम प्रकाश सेतु को पार्टी ने पहले भी बड़ी जिम्मेदारी दी थी। उनको पार्टी में युवा जनता दल यूनाइटेड का मीडिया प्रभारी बनाया गया था। सेतु को यह जिम्मेदारी मिलने पर जदयू की युवा ईकाई में भी खुशी का माहौल है। 

Suggested News