बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिक्किम के भूटिया पर युवक ने चाक़ू से किया हमला, पत्नी को भगाकर ले जाने का लगाया आरोप

सिक्किम के भूटिया पर युवक ने चाक़ू से किया हमला, पत्नी को भगाकर ले जाने का लगाया आरोप

GAYA : बोधगया थाना क्षेत्र के थाईलैंड टेंपल के पास शनिवार की देर शाम दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। तभी दूसरे पक्ष ने चाकू छीन कर पहले पक्ष को भी घायल कर दिया। इस झड़प में दोनों पक्ष के लोगों घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मियां बिगहा निवासी संदीप मांझी के पत्नी को सिक्किम के पसंग भूटिया ने अपने जाल में फंसा कर सिक्किम लेकर भागने की तैयारी में था। 

इसकी जानकारी ज्यों ही संदीप मांझी को मिला वो आग बबूला हो गया और चाकू लेकर सिक्किम के पसंग भूटिया पर हमला कर दिया। इस मामले में संदीप मांझी ने कहा कि हमारी पत्नी को सिक्किम के पसंग भूटिया जो वर्तमान में मियाबीघा मे किराए के मकान में रह रहा था। वो भूटिया हमारी पत्नी को  रुपए का प्रलोभन देकर सिक्किम भगाने की तैयारी में था। इसकी सूचना मिलते ही संदीप चाकू लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों पक्ष घायल हैं। संदीप मांझी ने कहा कि हमारे छह छोटे छोटे बच्चे है। 

मौके पर आस  पास के लोगो ने बोधगया  थाना के  इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा को सूचित किया। तभी घटनास्थल पर एसटीएफ के जवान विकास कुमार व अन्य पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर सिकिम के पसंग भूटिया ने बताया कि संदीप के पत्नी को इलाज के लिए मैंने मदद किया था। उसने कहा कि हमलोग के साथ ऐसी कोई ग़लत संबंध नहीं है। मैंने किसी तरह की भागने कि साजिश नहीं किया हूं।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News