बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BAGAHA : बिहार यूपी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है की युवक बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। इसी क्रम में हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा डीही मुख्य मार्ग के भापसा पुल के समीप की बताई जा रही है। जहाँ अज्ञात अपराधियो द्वारा 32 वर्षीय युवक को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर में दो जगह गोली लगने के निशान है। एक गोली सीने पर व एक कान के पास लगने के निशान है। उसकी पहचान दौनहा निवासी रंजीत कुशवाहा उर्फ मुन्ना कुशवाहा के रूप में हुई है। हत्यारे इतना निडर थे कि धनहा थाना मुख्यालय से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया है। 

घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार धनहा बांसी मुख्य मार्ग के भपसा पूल के समीप धनंजय सिंह के गन्ना के खेत में एक शव मिलने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। बताया गया कि दौनहा गांव निवासी रंजीत कुशवाहा उर्फ मुन्ना कुशवाहा गुरुवार को करीब 9:30 बजे अपने दो बच्चियों को बाइक से आदर्श पब्लिक स्कूल भापसा छोड़ने गए थे। बच्चियों को स्कूल में छोड़कर काफी समय बाद भी जब वापस नही लौटे तो परिवार वाले बेचैन होकर उनकी खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच करीब उनकी मानसिक परेशानी बढ़ती जा रही थी कि दो बजे दिन में गन्ने के खेत में घास काटने कुछ महिलाएं पहुची तो देखा कि खून से लथपथ एक शव पड़ा है। जिसकी सूचना महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को दिया गया।

ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर धनहा पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल के अगल बगल बाइक की खोजबीन भी की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मृत मुन्ना कुशवाहा के पिता ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज भी मुन्ना अपनी प्लेटिना बाइक से बच्चियों को स्कूल छोड़ने गया था। परंतु कुछ अपराधियो द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा जा रहा है। बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद के नेतृत्व में स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगालने में पुलिस लगी है। खबर लिखे जाने तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

Suggested News