बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन और भांजे को ससुराल पहुंचाने जा रहा था युवक, रास्ते में दर्दनाक हादसे का हुआ शिकार, हुई मौत

बहन और भांजे को ससुराल पहुंचाने जा रहा था युवक, रास्ते में दर्दनाक हादसे का हुआ शिकार, हुई मौत

NAWADA : नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के लाठी मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि मृतक का बहन और भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में बताया जा रहा है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश गांव निवासी जहूर मियां के पुत्र आलमगीर आलम अपनी बहन तब्बसुम खातुन को ससुराल पहचाने बाइक से रोह जा रहा था, तभी रास्ते में लाठी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने आलमगीर की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही आलमगीर की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन तबसुम खातून एवं भांजा मोहम्मद अली गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल दोनों जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। 

ईद में घर आयी थी बहन

वहीं घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि ईद मनाने के लिए मृतक आलमगीर की बहन मायके आई थी। त्योहार मना कर आलमगीर अपनी बहन भांजा को पहुंचाने ससुराल जा रहा था, तभी यह घटना घटी।

Suggested News