नीतीश कुमार और चिराग पासवान की तल्खी को लेकर बोले छोटे भाई प्रिंसराज - एक ही गठबंधन में रहकर प्रेशर पॉलिटिक्स शोभा नहीं देता है

नीतीश कुमार और चिराग पासवान की तल्खी को लेकर बोले छोटे भाई प

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार की वापसी को लेकर सांसद प्रिंस राज ने भी खुशी जाहिर की है। बीजेपी कार्यालय पहुंच बीजेपी कोटे से मंत्री बने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को प्रिंस ने बधाई दी है। साथ ही उन्होंने महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में जंगलराज पार्ट 2 देखने को मिला, वह बिहार का दुर्भाग्य रहा है। अब एनडीए की वापसी  हो गई है। निश्चित रूप से बिहार में बेहतर काम होगा।

इस दौरान बड़े भाई चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच चल रही तल्खी को लेकर उन्होंने साफ कर दिया उनकी तरह हमलोग प्रेशर पॉलिटिक्स करना पसंद नहीं करते हैं। वह क्यों ऐसा करते हैं यह वह ही बता सकते हैं।

 रालोजपा एनडीए का अहम और ईमानदार साझेदार रहा है। जहां सम्मान और विकास की बात होती है, हम वहां होते हैं। चिराग के साथ होने को लेकर उन्होंने एक बार फिर से इनकार कर दिया है।