बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में छठ घाटों पर युवा बना रहे 'कम्युनिटी पेंटिंग', समाज में एकता और भाईचारे का दिया सन्देश

कटिहार में छठ घाटों पर युवा बना रहे 'कम्युनिटी पेंटिंग', समाज में एकता और भाईचारे का दिया सन्देश

KATIHAR : छठ महापर्व को लेकर कटिहार के युवाओं की एक टोली ने 'कम्युनिटी पेंटिंग' के माध्यम से समाज को जोड़ने का एक शानदार पहल किया है। इसके तहत अमितेश नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ छठ घाटों की दीवार पर अलग अलग रंग उकेड़कर छठ घाटों की सुंदरता को चार चांद लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 


युवाओं ने कहा कि 'कम्युनिटी पेंटिंग' की खासियत यह है की इसमें आर्टिस्ट समाज के लोगों के साथ मिलकर एक साथ एक ही दीवार पर अलग-अलग रंग, अलग-अलग डिजाइन बनाकर कुछ अनोखा चित्रकारी प्रस्तुत करते हैं। 

इस पेंटिंग की एक और खास बात यह है कि इस पेंटिंग में समाज की भागीदारी होने से लोग भी इसमें रुचि लेते हैं,जिससे समाज में एक दूसरे से जुड़ाव और मजबूत होता है। 

महापर्व के मौके पर कटिहार महाभारत क्लब के घाट पर इस 'कम्यूनिटी पेंटिंग' के बारे में कम्युनिटी पेंटिंग से जुड़े चित्रकार ने बताया की इसके माध्यम से लोग एक दुसरे के साथ जुड़ते हैं। जिससे समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है। साथ ही पर्व भी कलरफुल हो जाता है।  

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News