बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुखबिरी के आरोप में युवक की बर्बर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

मुखबिरी के आरोप में युवक की बर्बर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो दिखाने का आरोप लगाकर कुछ लड़कों ने बिहटा में एक लड़के की जमकर धुनाई कर दी। बेल्ट व बल्ले से पीट-पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया गया। पिटाई का ऐसा खौफनाक मंजर देखकर आपका दिल दहल जायेगा। जानवरों की तरह उसे पीटा जा रहा है। चारों ओर से बदमाश लड़कों ने उसे घेर रखा है और दो लड़के उसे बेल्ट व क्रिकेट के बल्ले से बुरी तरह पीट रहे हैं। वो अपने बचाव में कभी बैठ रहा है तो कभी हाथ से अपना चेहरा छुपा रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो जगह एक खुला मैदान है, जहां लड़के क्रिकेट खेलने आते हैं। 


YOUTH-BEATEN-BY-GOONS-IN-BIHTA2.JPG

शायद क्रिकेट खेलने के बहाने ही पीड़ित लड़के को वहां बुलाया गया और फिर बदमाश लड़के उसे घेरकर मारने लगे। ऐसी बर्बर पिटाई देखकर दिल दहल जायेगा आपका। दूर-दूर तक उसे बचानेवाला कोई नहीं दिख रहा है। वो निरीह प्राणी की तरह चुपचाप मार खा रहा है। बदमाश लड़के उसे गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं और उसे बुरी तरह मार भी रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बदमाश लड़के किसी बात को लीक किए जाने से नाराज हैं। वो लोग उस लड़के को मारने के साथ-साथ बार-बार बोल रहे हैं कि और दिखाओगे वीडियो। 

YOUTH-BEATEN-BY-GOONS-IN-BIHTA3.JPG

कुछ लड़के उसकी पिटाई का वीडियो भी बना रहे हैं। यही वीडियो अब वायरल हो गया है। बदमाश लड़कों ने उसे चारों ओर से घेर रखा है ताकि वो भाग न सके। मारपीट के बीच में एक लड़का बोल रहा है कि सर पर नहीं मारो। सर बचाकर मारो। इससे साफ लग रहा है कि पिटाई करनेवाले लड़के बदमाश ही नहीं बल्कि शातिर भी हैं। उन्हें डर है कि कहीं खून निकल गया तो मारपीट का ये मामला खुल जायेगा और वो लोग फंस जायेंगे। 

YOUTH-BEATEN-BY-GOONS-IN-BIHTA5.JPG

न्यूज4नेशन को पता चला है कि मारनेवाले लड़को में एक लड़का बिहटा दिलावरपुर का रवि, जो लाल किला सिंह का बेटा है। दूसरा, विकास है, जिसके पिता का नाम अशोक सिंह है और तीसरा, छोटे उर्फ अभिषेक है, जो बेल्ट से मार रहा है। ये सभी बदमाश लड़के रजनीश गिरोह के बताये जा रहे हैं। साथ ही इस तरह की बात भी सामने आ रही है कि ये लोग थाना प्रभारी रंजीत कुमार के लिए भी मुखबिरी का काम करते हैं। 

YOUTH-BEATEN-BY-GOONS-IN-BIHTA6.JPG

अब देखने वाली बात ये है कि वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस इस मामले में क्या रूख अपनाती है ? क्या बदमाश लड़कों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी ?  

Suggested News