बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

NAWADA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चोरी के आरोप में एक य़ुवक की पीट-पीटकर मार डाला गया है। वहीं युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया है। लोगो ने सड़क को जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराने और जाम को खत्म कराने के प्रयास में  जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले हंडिया सूर्यमंदिर के समीप एक युवक को लोगो ने चोरी के आरोप में जमकर पिटाई की। पिटाई से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान  का आरोप में मृतक पड़रिया निवासी स्वरूप यादव के 26 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार हुई है। 

बताया जा रहा है कि मृतक पिंटू हंडिया गांव के प्रधुम्न साव का गाड़ी चालक था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पर आरोप था कि वह मंदिर के समीप मकान में रखे धान को चोरी कर गाड़ी पर लाद कर ले जा रहा था, तभी ग्रामीण को सूचना मिली,और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। 

इधर जैसे ही मृतक के गांव वालों को इसकी खबर मिली ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया है।  

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव पुलिस जवानों के साथ पहुंचे है। पूलिस सड़क जाम को खत्म कराने की कोशिश में जुटी है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News