बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 135 वीं जयंती पर यूथ बिग्रेड ने किया कार्यक्रम का आयोजन

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 135 वीं जयंती पर यूथ बिग्रेड ने किया कार्यक्रम का आयोजन

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में युवाओं के संगठन यूथ बिग्रेड बिहार की ओर से आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति तथा संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135 वी जयंती मनाई गयी. कार्यक्रम का आयोजन यूथ बिग्रेड बिहार के प्रधान कार्यालय भगवानपुर में किया गया. 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूथ बिग्रेड के कुमार गौरव ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति सह संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष भी थे. स्वतंत्रता आंदोलन के बाद देश को एक मजबूत स्थिति में लाने में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वही मौके पर यूथ ब्रिगेड बिहार के कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि डॉक्टर प्रसाद एक महान व्यक्ति थे. जिन्हें देश हमेशा याद कर उन्हें स्नेह अर्पित करेगा. 

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर हमलोगों ने यह कार्यक्रम कर उनके किए गए कार्य और देश प्रेम को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है, जिसे बहुत जल्द धरातल पर उतारा जाएगा. वही मौके पर वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार, शिक्षक निखिल कुमार, सौरव कुमार, अमृतेश कुमार, सन्नी कुमार, अविनाश कुमार, प्रणव सिंह, विपुल कुमार, धर्मेन्द्र जी, कंचन जी तथा यूथ बिग्रेड बिहार के सभी सदस्य मौजूद थे. 

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News