बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवा चेतना द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह का आयोजन, अखंड भारत बनाने हेतु युवा वर्ग से आह्वान

युवा चेतना द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह का आयोजन, अखंड भारत बनाने हेतु युवा वर्ग से आह्वान

DESK. आदिगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्युशन क्लब आफ इंडिया में हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस रंजन गोगोई, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी, हितेश शंकर, महेंद्र गोएनका आदि ने आदिगुरु शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आदिशंकराचार्य ने जो सनातन धर्म के लिए किया वो किसी ने नहीं किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा पीढ़ी को आदिगुरु के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अखंड भारत बनाने हेतु युवा वर्ग को आगे आना होगा।

मुख्य अतिथि पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने कहा की भारत वर्ष आदिगुरु शंकराचार्य का ऋणी है। न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिगुरु शंकराचार्य के सपनों को पूरा करने हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं। न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा की न्यायमूर्ति का जीवन अलग होता है परंतु युवा चेतना के आयोजन में आकर अच्छा लगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। सावंत ने कहा की आदिगुरु शंकराचार्य युवा शक्ति के प्रतीक हैं हम सबों को उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। सावंत ने कहा की आयुर्वेद के क्षेत्र में जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वो किसी ने नहीं किया। भारत सरकार के पशुपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा की प्रधानमंत्री आदिगुरु शंकराचार्य के अधूरे कार्यों को पूरा कर रहे हैं। रूपाला ने कहा की भारत माता के वैभव को बढ़ाने हेतु सबको मिलकर काम करना होगा।

जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की आदिगुरु शंकराचार्य ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था और आज उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। सिंह ने कहा की अब वक़्त आ गया है जब अखंड भारत के सपने को पूरा किया जाएगा और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारत माता का तिरंगा लहरेगा।

हितेश शंकर एवं वरिष्ठ उद्योगपति महेंद्र गोएनका ने भी जयंती समारोह को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर दर्शक दीर्घा में सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस मौजूद रहे। डा. डमबरुधर पति, . अजय मीना, नीतिन शर्मा, मौलाना अरशद नदवी, विकास बंसल, शारदा त्यागी, अर्चना हांडा, रणवीर सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, डा. मरुफ चौधरी, आनंद साहु आदि उपस्थित रहे।


Suggested News