बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

जहानाबाद में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

JEHANABAD : जिले के नगर थाना क्षेत्र मं खत्री टोला में एक मकान में युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक निहाल उर्फ अश्विनी रंजन पंजाब में रहकर पढ़ाई करता था और दीपावली के छुट्टी में यहाँ आया हुआ था। 


इसी दौरान बीती रात उसने कमरे में फांसी लगा लिया। सुबह जब उसका दोस्त घर मे गया तो देखा की उसका शव पंखे के हुक से लटका हुआ था। जिसके बाद घटना को लेकर उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। बताया जाता है कि युवक अपनी मां और भाई के साथ जहानाबाद में किराए के मकान में रहता था। लेकिन पिछले वर्ष उसकी मां का देहांत हो गया था। तब से वह यहां अपने भाई के साथ रहता था। 

मृतक युवक सरौतीगांव का रहने वाला बताया जाता है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना को लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

गौरतलब है की पिछले कुछ महीनों से जहानाबाद में लगातार कई आत्महत्या करने के मामले सामने आ चुके हैं। उधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। 

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News