बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहाने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

नहाने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

कैमूर. दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई है। बताया जाता है कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ कर्मनाशा नदी में नहाने गया हुआ था, जो नहाने के दौरान में नदी में डूब गया, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक युवक छाता गांव निवासी मम्मू सिंह का 18 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार बताया जा रहा है।

वहीं घटना की जानकारी मिलती ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पानी में खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद करीब 1 घंटे के बाद युवक का शव ग्रामीणों ने नदी से निकाला। वहीं परिजनों ने इस घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों की सहमति से शव का पंचनामा कर दाह संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया गया।


Suggested News