बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कैमूर में नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कैमूर. दुर्गावती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान बेलोड़ी गांव निवासी सुरेश सिंह के एकलौता पुत्र ओमप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया।

जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलोड़ी गांव निवासी सुरेश सिंह के एकलौता पुत्र ओमप्रकाश सिंह 35 वर्ष की गुरुवार को दुर्गावती नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी का बहाव बहुत अधिक नहीं है, लेकिन गांव के ठीक पीछे दुर्गावती नदी एक दो जगह काफी गहरी है। इसी दौरान गुरुवार को सुरेश सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह नदी में स्नान करने चले गए। तैरना नहीं जानता था। इस दौरान स्नान करने के दौरान वह नदी की गहराई में चला गया और डूब गया।


कुछ देर बाद जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो ओम प्रकाश को खोजने के लिए लोग नदी में उतरें। काफी मशक्कत के बाद ओमप्रकाश का शव बाहर निकाला गया। हालांकि संतुष्टि के लिए रेफरल अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमप्रकाश की मौत की सूचना पर जिला परिषद सदस्य गीता पासी और काफी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे।

गीता पासी ने बताया कि मैंने स्थानीय प्रशासन से इस घटना के संदर्भ में बातचीत की। घटना बहुत दुखद है। मृतक के परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा मिले इस पर पहल की जा रही है। इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा भी आश्वासन दिया गया है। ओमप्रकाश की मौत की सूचना से पूरे गांव में ही मातम छा गया। लोगों ने यह भी बताया कि ओमप्रकाश सिंह की मौत के बाद सुरेश सिंह का चिराग ही बुझ गया। ओमप्रकाश अपने पिता के इकलौता पुत्र था। वहीं पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गई।

Suggested News