बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

BIHAR NEWS : गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

CHHAPRA : डोरीगंज थाना क्षेत्र के रहरिया घाट के पास गंगा नदी मे डुबने से एक युवक की मौत हो गयी। जिसके बाद शव की खोजबीन जारी है। घटना रविवार देर शाम की बतायी जा रही है। जब कंशदियर गाँव निवासी दर्शन राय का 32 वर्षीय पुत्र वकील राय जो बालू मजदूर बताया जा रहा है। वह नाव से बालू उतारकर घर आने के लिए गंगा नदी मे स्नान कर रहा था। स्नान के क्रम में ही एक नाव आ रही थी, जिसने नदी में ही उसे ठोकर मार दिया। इस घटना में वकील राय नाव के नीचे दब गया।

नदी में दबे दुसरे मजदूरों ने जब वकील राय को दबे देखा तो नदी मे कुद कर शव को खोजने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से  शव को नहीं खोजा जा सका। इस घटना की सूचना आज सुबह सदर सी ओ सतेन्द्र सिंह एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी को दी गयी। जिनकी देखरेख मे एसडीआरएफ की टीम शव की खोजबीन कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव नही मिल सका है। शव का खोजबीन अभी भी जारी है ।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक घर में एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मृत्यु से परिजनों के सामने भरण पोषण की विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बताया जा रहा है की मृतक के दो छोटे छोटे लड़के एवं एक लड़की है। जिनका वकील राय की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। 

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट

Suggested News