बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रही नाबालिग से युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रही नाबालिग से युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

CHAPRA : छपरा के कोपा थाना क्षेत्र  में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार युवकों ने जबरन घर के बगल खेत में सुनसान जगह ले जाकर  किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना शनिवार 28 जनवरी को रात 10 बजे रात की है। किशोरी सरस्वती पूजा के दौरान बच्चों के एक डांस कार्यकम को देखकर घर जा रही थी। तभी एक युवक ने युवती को रास्ते से जबरन ले जाकर खेत में दुष्कर्म किया।

एक आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपी समहोता गाँव निवासी है।  किशोरी के अनुसार एक युवक द्वरा रेप किया गया। गाँव के तीन अन्य युवक द्वरा वीडियो बनाया जा रहा था। जिसकी जानकारी आकर अपनी माँ एव पिता को दिया। किशोरी के पिता ने घटना की जानकारी तुरन्त कोपा थानाध्यक्ष अजित कुमार को दिया। 

अजित कुमार ने मामले को गम्भीर से देखते हुए एफआईआर के दो घंटा के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य  तीन आरोपी को गिरफ्तारी के लिए रात से ही दर्जनों गाँव मे कोपा पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इधर कोपा पुलिस ने किशोरी को महिला कस्टेबल के देख रेख में मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस सम्बन्ध मे कोपा थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि चार युवक के विरुद्ध गेंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद चारों युवको द्वारा पीड़िता के परिजनों को धमकी दी जा रही थी कि घटना के जानकारी अन्य लोगो के साथ साँझा हुआ तो गोली मार कर हत्या कर देंगे। परिजनों ने डरे सहमे होने के कारण दो दिन तक पुलिस को जानकारी नही दिया। जानकारी मिलने के दो घंटा के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्त में आ जायेंगे। युवती के मेडिकल जाँच के लिए महिला कांस्टेबल द्वरा छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News