बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में हर्ष फायरिंग के दौरान बड़ा हादसा, एक युवक को लगी गोली, हालत नाजुक

बेगूसराय में हर्ष फायरिंग के दौरान बड़ा हादसा, एक युवक को लगी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI:  बिहार में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बार फिर से हादसा हो गया है। सूबे के आलाधिकारी भी हर्ष फायरिंग नहीं करने की अपील कर चुके हैं मगर लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है। जहां डीजे पर डांस करते हुए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। युवक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

वारदात जिले के तेघड़ा थाना इलाके की है जहां भगवानपुर चक्की गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान असामाजिक तत्वों ने एक युवक को गोली मार दी। शख्स की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 जख्मी युवक की पहचान मोहम्मद शोएब के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शोएब अपने दरवाजे पर खड़ा था तभी बदमाशों ने फायरिंग की और गोली सीधे शोएब को जाकर लगी। गोली लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वारदात के बाद से युवक के घर में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शोएब को सीने में गोली लगी है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


Suggested News