बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

GAYA : बिहार के गया से मोहब्बत की एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी प्रकाश में आया है। एक युवक ने 16 वर्षीय एक नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया। उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया और अब धोखा देकर फरार होने की फिराक में था। लेकिन मौके पर आरोपी युवक को गया महिला थाना की पुलिस ने धर दबोचा। पूरा मामला गया जिला के मोहनपुर प्रखंड स्थित एरकी गांव की है। 

दरअसल सुरेंद्र मांझी नाम के युवक ने गांव की ही रहने वाली नाबालिग लड़की को प्यार के झांसे में फंसा कर बलात्कार किया। जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। तब युवक शादी करने से आनाकानी करने लगा। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लड़की की मांग में सिंदूर डालकर शादी का स्वांग रचा। इस दौरान नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है। अब प्यार के झांसे में फंसाने वाला युवक 16 बर्षीय नाबालिग को अपनाने से इंकार कर रहा है। इस बात की जानकारी महिला थाने में पीड़ित नाबालिग ने दी। महिला थाने ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

आज गया व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान नाबालिग और उसके परिजन सहित प्यार के झांसे में फंसा कर बलात्कार करनेवाले युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से बलात्कारी युवक को जेल भेज दिया गया है। महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना कुमारी ने बताया कि नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला है और प्यार के जाल में फंसा कर मोहब्बत का झूठा स्वांग रचने वाला युवक दोषी है। इसलिए बलात्कारी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित नाबालिग के साथ उसकी मां और परिजन आज गया व्यवहार न्यायालय में न्याय की खातिर पहुंचे थे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News