बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम, इलाके में सनसनी

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम, इलाके में सनसनी

ARA : भोजपुर जिले में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी दिन-दहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दे रहे है और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है। बुधवार की अहले सुबह एकबार फिर अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। 

घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया इलाके में हुई है। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतक मठिया निवासी श्याम नारायण सिंह के 35 वर्षीय संतोष कुमार था। घटना के बाद से पूरे घर में कोहराम मचा है। वहीं अहले सुबह हुई घटना के बाद से इलाके में भय व्याप्त है। दिन-दहाड़े घर में घुसकर घटना को अंजाम दिए जाने के बाद लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। 

मृतक के पिता श्याम नारायण सिंह ने बताया कि सुबह दो लोग उसके घर उसके बेटे संतोष से मिलने आए थे। वह दूसरे कमरे में थे। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज हुई। जब वे संतोष के कमरे में पहुंचे तो देखा कि दो लोग घर से बाहर निकल रहे है और उनका बेटा बेड पर पड़ा है। अपराधियों ने उसके सर में गोली मार है। 

घटना के पीछे के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। मृतक के पिता ने किसी से कोई दुश्मनी होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी है। बेटे की किसी से कोई दुश्मनी थी इसका उन्हें कोई पता नहीं है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगो में शोक व्याप्त है। दिन-दहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों में भय और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।  



Suggested News