बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन के बीच युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

लॉक डाउन के बीच युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

CHHAPRA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां लॉक डाउन के बीच अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के छपरा-मलमलिया पथ एनएच 331 पर हरपुर शिवालय के पास रविवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गोली लगने के बाद वहीं बाइक से गिर 

स्थानीय लोगों की सूचना पर जलालपुर पुलिस ने उसे पहले सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया गया। गोली उसके शरीर में फंसी हुई थी। 

घायल युवक की पहचान सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के जामो बाजार निवासी 38 वर्षीय अख्तर हुसैन के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक का पुत्र कोपा मदरसा में पढ़ता है। अख्तर लॉकडाउन में अपने पुत्र को सामान देने जा रहा था। तभी हंसराजपुर मोड़ से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसके बाइक का पीछा करना शुरू किया। पहले तो घायल युवक ने अनदेखी की। ज्योंही वह शिवालय के पास पहुंचा कि बाइक पर बीच में बैठा अपराधी ने गोली चला दी। 

घायल युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस फिलहाल अपराधियों की पहचान में जुटी है।

Suggested News