बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING NEWS : चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ चुनावी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामला मानसी थाना क्षेत्र के धमारा गाँव की बताई जा रही है। जहाँ एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक की जान चली गयी है। घटना की सूचना पर मौके पर मानसी थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी लेने में जुट गयी हैं।

बताते चलें की बिहार में आजकल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराये जा रहे हैं। जिसमे कई जगहों पर चुनाव कराये जा चुके हैं। जबकि कई जगहों पर अभी चुनाव कराया जाना बाकी है। हालाँकि चुनाव के बाद कई जगहों पर आपसी विवाद भी सामने आ रहे हैं।

इसी कड़ी में खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के शव को अस्पताल भेज दिया गया है। हालाँकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। घटना के मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News