बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में मिट्टी काटने के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खगड़िया में मिट्टी काटने के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खगड़िया. जिले के बेलदौर थाना इलाके के कंजरी गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है। इससे युवक घायल हो गया है। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की पहचान विकास यादव के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार खेत से मिट्टी काटने के विवाद में यह घटना हुई है। जख्मी ने बताया कि वह अपने हिस्से के खेत में मिट्टी काट रहा था। इसी दौरान उसके पटेदार पिंटू यादव दो अन्य सहयोगी के साथ आये और मिट्टी काटने से रोकने लगा। इसका विरोध करने पर गोली मार दी।

Suggested News