बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भागलपुर में मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भागलपुर. बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले में देर रात सौरव कुमार नामक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सौरभ के दोस्त नितेश ने बताया कि वह जिस लॉज में रहता है, उसके मकान मालिक से पानी को लेकर हुए विवाद के कारण रूम खाली करने को लेकर लड़ाई हो गयी। रात में जब सौरव लॉज आया था और वहां से घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में लॉज मालिक के द्वारा 15 से 20 लड़कों को बुलाकर पहले सौरव के साथ मारपीट की गई। इसके बाद गोली मार कर घायल कर दिया।

इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल को जवाहरलाल नेहरू नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।


Suggested News