बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के बीच नालंदा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर

लॉकडाउन के बीच नालंदा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर

NALANDA : लॉकडाउन के बीच जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है। अभी एक ताजा घटना सामने आई है। जहां दिन-दहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 

जिले के दीपनगर थाना अंतर्गत पीपलतल ब्रह्मस्थान के समीप बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये। परिजन व पुलिस जख्मी महेंद्र महतो के पुत्र श्याम उर्फ विक्रम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। गोली मारने का आरोप परिजनों द्वारा गांव के ही अशोक पासवान नामक व्यक्ति पर लगाया गया है। 

बताया जा रहा है कि घायल युवक श्याम का अशोक पासवान के साथ पटवन को लेकर विवाद चल रहा था। आज श्याम विक्रम गांव के समीप था। उसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश ने उसे गोली मार दी। 

गोली चलने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। 

इस बावत दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों द्वारा युवक को गोली मारी गई है। घटना के पीछे पटवन विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के बयान पर एक खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News