बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पंचायती के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : पंचायती के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

VAISHALI : जिले में आज एक युवक को लोगों द्वारा तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पातेपुर थाना क्षेत्र मुर्तजापुर डुमरी की इस घटना में पहले पंचायती बुलाई गयी। इसके बाद पंचायत में युवक की खम्भे से बाँधकर पिटाई की गयी। इस दौरान लोगों ने उसकी लाठी और डंडे से पिटाई की। इलाज के लिए उसे अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी मौत हो गयी। 

इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। मृतक के परिजनों का आरोप है की झूठा आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गयी है। उन्होंने पुलिस से दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

परिजनों ने कहा की दोनों पक्षों के लोग हरियाणा में रहते हैं। वहीँ एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। दुसरे पक्ष का आरोप था की इस युवक ने की उनकी हत्या की है। इसी मामले को लेकर पंचायती बुलाई गयी थी। युवक 10-15 दिन पहले ही हरियाणा से बिहार आया था। इसी बीच पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गयी। हालाँकि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News