बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने किया दावा, कहा मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में महागठबंधन की हार तय है

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने किया दावा, कहा मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में महागठबंधन की हार तय है

GOPALGANJ : माँझी में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बिहार का सत्यानाश लालू,राबड़ी और नीतीश काल में हुआ है। सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति में विश्वसनीयता को समाप्त कर दिया है। कहा की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आजकल नीतीश चालीसा पढ़ते नहीं थक रहे हैं। लेकिन आज पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।


सिंह ने कहा की बिहार के साथ परिवारवादी और भ्रष्टाचारी शक्तियों को खेलने नहीं देंगे। सिंह ने कहा की युवा चेतना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और बिहार की आवाम के बेहतरी हेतु लालू-नीतीश गठबंधन के ख़िलाफ़ संघर्ष करेगी। सिंह ने कहा की हमारी प्राथमिकता बिहार को गुंडाराज से बचाना है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ग़रीब से क्या मतलब है वह तो राजनीति में अपने पिता की विरासत के कारण हैं। 

सिंह ने कहा की बिहार सरकार मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के परिणाम आने के बाद गिर जाएगी। उपचुनाव में महागठबंधन की हार तय है। सिंह ने कहा की 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। 

सिंह ने कहा की 2024 में बिहार 2014 और 2019 से भी अधिक सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देगा। बिहार के आम नौजवानों को महागठबंधन के खिलाफ राज्य को बचाने हेतु लड़ना होगा।

Suggested News