बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी ने पति को घर से लाकर दी बंदूक फिर कहा मारो गोली, मृतक धर्मेंद्र की पिता की भी हो चुकी है हत्या

पत्नी ने पति को घर से लाकर दी बंदूक फिर कहा मारो गोली, मृतक धर्मेंद्र की पिता की भी हो चुकी है हत्या

LAKHISARAI : लखीसराय में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के शोभनी गांव की बताया जा रहा है. मृतक युवक का नाम रानी कुमार बताया जा रहा है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की शोभनी गाँव में दो पक्षों के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था. आज अचानक विवाद बढ़ गया. जिसमें एक पक्ष ने दुसरे पक्ष के रानी कुमार को गोली मार दी.  मृतक का भाई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी के कहने पर सुबोध सिंह ने गोली मारी है।  उन्होंने बताया कि सुबोध सिंह की पत्नी ने ही घर से बंदूक लाकर उन्हें दी थी। मृतक के भाई ने कहा इससे पिता सोनेलाल सिंह का भी पूर्व में हत्या हो चुकी है जिनका लाश भी नहीं मिला था।

जमीन विवाद का चल रहा है मामला

 सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया की जमीन का लड़ाई चल रहा था बहुत दिनों से रास्ते के विवाद को लेकर उसकी हत्या हो गई है एक गोली लगा है मृतक के भाई सुबोध सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जो भी एक्यूज बनाया गया उसमें एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में रानी कुमार की मौके पर मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीँ इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News