बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मक्का तोड़ने के विवाद में शख्स ने चाकू मारकर युवक को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

मक्का तोड़ने के विवाद में शख्स ने चाकू मारकर युवक को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN : सिवान में मक्का तोड़ने के विवाद में एक शख्स ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया. पूरी घटना ओरमा गांव के नवका टोला का बताया जा रहा है. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की एक युवक शत्रुध्न सिंह राजपूत खेत से मक्का तोड़ रहा था. 

तभी प्रदीप कुमार नामक युवक की नजर उस पर पडी. इसी बात को दोनों में कहासुनी हो गयी. फिर क्या था. शत्रुधन सिंह राजपुत पिता जनेश्वर सिंह दौड़ कर अपने घर गया और घर से चाकू लेकर आया. 


आते ही उसने ताबडतोड प्रदीप कुमार पर हमला कर दिया. जिससे प्रदीप कुमार बुरी तरह घायल हो गया. फिलहाल आसपास के लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसका उपचार चल रहा हैं. 

इस घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल है. वहीँ इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. 

सिवान से विजय कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News