बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में किसान दिवस के अवसर पर कंबल वितरण किया गया

औरंगाबाद में किसान दिवस के अवसर पर कंबल वितरण किया गया

डेस्क... आपको बता दें की औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत कनाप में आज राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर असहाय जनों को कंबल वितरण एवं किसान चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता के द्वारा किया गया.

इस अवसर पर संजय मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर देश के तमाम भगवान स्वरूप अन्नदाता बंधुओं को मैं नमन करता हूं. जिनके बदौलत देश की तमाम आबादी भरपेट भोजन करते हैं. 

किसान चौपाल  लगाने के बाद  उन्होंने   कंबल को वितरण करते हुए  कहा कि असहाय जनों को सेवा करना हम सबों का दायित्व एवं परम धर्म बनता है. हम सब लोग यह निश्चय कर ले कि अगर हम असहाय लोगों की मदत करेंगे तो निश्चित तौर पर हमारे राज्य या हमारे देश में असहाय लोग नहीं रहेंगे.

किसान चौपाल के माध्यम से संजय मेहता ने किसान जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा लाई गई नई कृषि कानून किसानों के हित में है इस बिल के माध्यम से देश के तमाम किसान बिचौलियों से बचेंगे और अपनी फसलों का वास्तविक मूल्य सीधे-सीधे प्राप्त कर पाएंगे.वही ग्रामीणों ने इस कार्य के लिये भाजपा के पूर्व अध्यक्ष को बधाई दिया है.

Suggested News