बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाम की घोषणा होने के बाद बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा - 'नहीं चाहिए "पद्मभूषण" पुरस्कार', इन नामों के चयन पर भी विवाद

नाम की घोषणा होने के बाद बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा - 'नहीं चाहिए "पद्मभूषण" पुरस्कार', इन नामों के चयन पर भी विवाद

NEW DELHI : पद्म अवार्ड की घोषणा होने के साथ ही अब विवाद शुरू हो गया है। विवाद लिस्ट में शामिल नामों को लेकर है। पद्म अवार्ड के लिए कुल 128 नाम जारी किए गए हैं। जिनमें पद्मभूषण पुरस्कार के लिए चुने गए नामों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद में सबसे पहले नाम प. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का है। पद्मभूषण के लिए उनके नाम की घोषणा होने के साथ ही यह बात सामने आने लगी कि बंगाल के पूर्व सीएम ने यह पुरस्कार लेने ने इनकार कर दिया है। जितनी चर्चा प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार देने को लेकर हुई, उतनी ही चर्चा पुरस्कार लेने से इनकार लेने को लेकर शुरू हो गई। इसके अलावा पद्मभूषण के लिए चुने गए कुछ और नाम को भी लोगों ने पसंद नहीं किया है।

वामपंथी विचारधारा के हैं बुद्धदेव

हालांकि बुद्धदेव भट्टाचार्य के पुरस्कार से इनकार की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इसके पीछे वामपंथी विचारधारा को कारण बताया जा रहा है, जो उन्हें इस पुरस्कार को लेने से रोक रहा है। बताया जा रहा है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार ने उनके नाम की घोषणा के पूर्व सहमति नहीं ली थी। जबकि पद्म पुरस्कार से जुड़े लोगों का कहना है कि बिना सहमति के पद्मभूषण के लिए मंजूरी नहीं दी जाती है। हालांकि बुद्धदेव को पद्मभूषण दिए जाने पर बंगाल में खुशी जाहिर की गई है।

गुगल के सीईओ का नाम भी शामिल

पद्मभूषण पुरस्कार के लिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई व माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला का नाम भी शामिल किया गया है। जैसे ही इनके नाम की घोषणा हुई सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगा लोगों का कहना था कि अब तक यह सम्मान सिर्फ भारतीयों को दिया जाता था लेकिन अब केंद्र सरकार ने यह सम्मान विदेशी नागरिकता रखने वाले लोगों को भी देना शुरू कर दिया है। दोनों औद्योगिक क्षेत्र से आते हैं और दोनों के पास अमेरिकी पासपोर्ट है। केंद्र सरकार का यह फैसला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगाष लोगों का कहना है कि इन दोनों ने भारत के विकास में क्या योगदान दिया है यह समझ से परे है। जल्द ही एलन मस्क और सैफ बेजोस को भी यह सम्मान दिया जाएगा।

गुलाम नबी आजाद को भी पुरस्कार

पद्मभूषण के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। इस नाम को लेकर भी जमकर चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे मोदी और गुलाम नबी आजाद के बेहतर रिश्ते के रूप में देख रहे हैं, वहीं कई कांग्रेस को पटखनी देने की दिशा में एक और बड़ा फैसला मान रहे हैं। 

Suggested News