बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, अपराधियों ने सरेआम 11 लोगों को मार दी गोली, एक मौत

Big Breaking: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, अपराधियों ने सरेआम 11 लोगों को मार दी गोली, एक मौत

बेगूसराय. जिले में उस समय दहशत फैल गयी, जब एक सिरफिरे ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें करीब 11 लोगों की गोली लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार अपराधियों ने जिले के मल्हीपुर में दो लोगों को, बरौनी थर्मल चौक पर तीन लोगों को, बरौनी में दो लोगों को, तेघड़ा में दो लोगों को, बछवाड़ा में दो लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में करीब 11 लोगों को गोली लगी है। इसमें एक लोगों की मौत की हो गयी है। बाकी 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पटना के बाढ़ के रहने वाले विशाल सोलंकी, मोकामा के रहने वाले रंजीत यादव, बेगूसराय के फुलवरिया निवासी नितेश कुमार, तेयाय के गौतम कुमार, बरौनी के अमरजीत कुमार, मंसूरचक के नीतीश कुमार, मरांची के रहने वाले मोहन राजा के अलावा प्रशांत कुमार रजक और भरत यादव हैं।

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है। ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से लोगों में चीख पुकार मच गयी। लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दी है।




Suggested News