बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिश्वत में नहीं दिया कतरनी चूड़ा और पैसे तो जिलाध्यक्ष के पद से हटाया, राजद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाया बड़ा आरोप

रिश्वत में नहीं दिया कतरनी चूड़ा और पैसे तो जिलाध्यक्ष के पद से हटाया, राजद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाया बड़ा आरोप

BHAGALPUR : राजद की तरफ से अक्सर बिहार सरकार पर यह आरोप लगाया जाता है कि उनके कार्यकाल में सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता है। लेकिन खुद उनकी पार्टी में ही रिश्वतखोरी की जाती है। यह आरोप लगाया है भागलपुर के युवा राजद अध्यक्ष अशफाक आलम और नवगछिया के युवा जिला अध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू यादव ने। इनका आरोप है कि युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहेब, प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव समेत अन्य लोगों रिश्वत में कतरनी चूड़ा देने की मांग की। 

जगदानंद सिंह ने हटा दिया है पद से

दरअसल, शनिवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दोनों जिलाध्यक्ष पर निष्क्रियता आरोप में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर पद मुक्त करने का पत्र जारी किया था। इसमें दोनों लोगों पर आरोप है कि जब से जिला अध्यक्ष बने तब से जिला कमेटी का विस्तार नहीं किया और ना ही प्रखंड अध्यक्ष बनाया।

डिमांड पूरी नहीं की तो पद से हटाया

इस पत्र के जारी होने के बाद दोनों जिला अध्यक्षों ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अशफाक आलम ने कहा कि वे लोग पार्टी के संगठन विस्तार के लिए दिन रात लगे हुए थे। अनोखा आरोप लगाते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों से कई बार कतरनी चूड़ा दिल्ली और पटना भिजवाया। इसके अलावा अंग वस्त्र और रुपए की भी मांग की। उन लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें हटाने की धमकी दी जाने लगी। 


राजद प्रवक्ता पर लगाए आरोप

पद से हटाए जाने के बाद दोनों जिलाध्यक्षों ने आरोपर लगाया कि प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव पर हाल ही में पार्टी की मीटिंग के लिए एक स्थानीय होटल में इंतजाम करने के नाम पर रुपए की मांग की थी। अशफाक ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता ने उन्हें और नवगछिया जिला अध्यक्ष को फोन कर कहा था। जब उन लोगों ने खर्च देने से इनकार किया तो उन लोगों को पद से हटाने की धमकी दी गई। इसके बाद ही प्रदेश नेतृत्व से मिलकर उन लोगों को हटाने की साजिश की गई। दोनों ने तेजस्वी यादव से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।

उन्होंने राजद मेन विंग के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भी आरोप लगाते हुए यह कहा कि,जगदानंद सिंह पूरे मामले को जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं। और किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं कर रहे। वही निष्कासित करने के उपरांत लेटर पैड पर उनके ही हस्ताक्षर हैं।जबकि उन्हें पार्टी से निष्कासित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष क्वारी सोहेब अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है,जिसमें अरुण यादव उनसे किसी कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए ₹50000 मांग रहे हैं।

पूरे जिले में प्रवक्ता अरुण यादव का  होगा पुतला दहन

इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा युवा राजद में पिछले दस साल में जितना काम नहीं हुआ. उससे अधिक काम छह माह में हुआ है। यही बात पार्टी के कुछ लोगों को पसंद नहीं  आई। जिसमें अरुण यादव सबसे आगे है। जो भी हुआ है, उसमें अरुण यादव की बड़ी भूमिका है। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे जिले में अरुण यादव के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा

इस मामले में प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि दोनों लोगों को शीर्ष नेतृत्व ने सक्रियता नहीं रहने के कारण पद मुक्त किया है। पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है। उनके द्वारा पार्टी नेताओं के ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।


Suggested News