बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुरक्षा बल से हुई बड़ी चूक : नक्सली के धोखे में फौजी के भाई को मार दी गोली, मौत

सुरक्षा बल से हुई बड़ी चूक :  नक्सली के धोखे में फौजी के भाई को मार दी गोली, मौत

 News4nation desk : सुरक्षाबल की एक बड़ी चूक से एक निर्दोष ग्रामीण की जान चली गई। घटना झारखंड के खुंटी जिले की है। 

खूंटी के मुरहू में शुक्रवार सुबह उग्रवादी के धोखे में सुरक्षा बल के जवानों ने रोशन होरो नामक एक ग्रामीण को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। रोशन कोयोंगसार के पास कुम्हरटोली का रहने वाला था।

मृतक की पत्नी और मां ने बताया कि वह नगाड़ा बनवाने के लिए सुबह घर से चमड़ा लेकर सांडीगांव के लिए बाइक से निकला था। 

इसी दौरान उग्रवादियों की टोह में निकले सुरक्षाबलों के जवान सामने आ गए। पास में चमड़ा होने के कारण रोशन डर गया और वह भागने लगा। दूसरी ओर जवानोंने समझा कि कोई उग्रवादी भाग रहा है। यह सोचकर गोली चला दी। रोशन डेढ़ साल पहले तक सीएनआई चर्च का प्रचारक था। उसका छोटा भाई जुनास फौज में है। सबसे छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। रोशन पिता के साथ घर में खेती करता था।

घटना उसके गांव से करीब डेढ़ किमी दूर रूमुतकेल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, एदेलबेड़ा के पास घटी। बाद में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रोशन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम एसपी आशुतोष शेखर ने भी घटना की पुष्टि की और इसे मानवीय भूल बताया है।

Suggested News