LATEST NEWS

शिवहर में पूर्व विधायक सुनीता चौहान के साथ जदयू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, राहत सामग्री का किया वितरण

राहत सामग्री का वितरण

SHEOHAR : जिले के तरियानी छपरा में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंची पूर्व विधायक सुनीता सिंह चौहान एवं जदयू प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान ने वहां की स्थिति को दयनीय बताया। उन्होंने राहत सामग्री बांट कर लोगों को सांत्वना दिया। पूर्व विधायक ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें यह आश्वासन दिया की उनके सुख दुःख में वो हमेशा साथ है। 

इस दौरान उन्होंने बांध किनारे त्रिपाल से बने कैंप में  जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। साथ ही बाढ़ पीड़ित परिवारो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान ने कहा की बाढ़ पीड़ितों और उनके परिवार के साथ निश्चित रूप से खड़ा हूं। हमारे जो किसान भाई है, मजदूर है, महिलाएं है, बच्चे हैं। हम सबों के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। मैं इन सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच यह विश्वास दिलाना चाहूंगा। इन सभी पीड़ितों के लिए कि मैं बराबर जिला प्रशासन से बातचीत करके उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा प्रयास किया हूं।

उन्होंने कहा की जो भी हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधि है। मुखिया, सरपंच, समिति प्रमुख उनसभी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहेंगे कि सभी लोगों ने इस बाढ़ आपदा में प्रयास जरूर किया है। बता दे की तरियानी छपरा में तटबंध टूटने से स्थिति काफी बदतर हो गई है। सैकड़ो लोग तटबंध पर पॉलिथीन का घर बनाकर सरन लिए हुए हैं।

मौके पर तरियानी प्रमुख प्रतिनिधि राहुल सिंह, ठाकुर बच्चा सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल राय, रणधीर कुमार, अभिनाश कुमार, संजीव कुमार, रौशन कुमार, केदार सहनी, विजय सिंह, ठाकुर बच्चा सिंह, छोटू कुमार मौजूद थे।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Editor's Picks