MI VS RCB: आखिर ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में RCB ने 12 रनों से मारी बाजी! 10 सालों बाद मुंबई को उसी के घर में हारने में कामयाब हुई किंग कोहली की टीम
RCB ने वानखेड़े में 10 साल बाद MI को हराया। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के बावजूद विराट और पाटीदार के अर्धशतकों ने RCB को 12 रन से जीत दिलाई। जानिए पूरे मैच का रोमांच।

MI VS RCB: IPL में खेले गए आज 7 अप्रैल 2025 के RCB बनाम MI के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को रनों से हारा दिया। ये बीते 10 सालों में पहली बार RCB ने मुंबई इंडियस को उसी के घर में हराने में कामयाब हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। RCB के पारी में विराट कोहली ने शानदार 67 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पट्टिकल ने 37 और आखिर में कप्तान रजत पाटीदार ने तेज-तर्रार 32 गेदों पर शानदार 64 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं रही सही कसर जितेश शर्मा ने पूरी कर दी। उन्होंने आखिरी में महज 19 गेदों की छोटी पारी में 40 रन बनाए।
मुंबई की डगमगाती शुरुआत, फिर हार्दिक और तिलक की वापसी
222 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत डांवाडोल रही। रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे 12 ओवर में स्कोर 99/4 हो गया।
फिर आया तूफानी मोड़ – हार्दिक पांड्या (15 गेंद में 42 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंद में 56 रन) की आक्रामक साझेदारी ने मैच में जान भर दी। इन्होंने RCB के गेंदबाजों को चारों खाने चित कर दिया।
13वां ओवर: 17 रन
14वां ओवर (हेज़लवुड): 22 रन
15वां ओवर: 19 रन
16वां ओवर: 13 रन
17 ओवर के बाद मुंबई 181/4 पर पहुंच चुकी थी और जीत की उम्मीदें ज़ोर पकड़ चुकी थीं।
18वें ओवर में टूटी उम्मीदें, RCB ने कर दिया वानखेड़े में चमत्कार
भुवनेश्वर कुमार ने 18वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट कर RCB को मैच में वापस ला दिया। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जॉश हेजलवुड ने हार्दिक पांड्या को क्लीन बोल्ड कर दिया और मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।अंततः मुंबई 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी और RCB ने 12 रन से जीत दर्ज की।
आंकड़ों की नजर से: RCB की खास जीत
वानखेड़े स्टेडियम में RCB की यह जीत 10 साल बाद आई है।विराट कोहली का यह IPL 2025 का तीसरा अर्धशतक है।हार्दिक और तिलक की साझेदारी ने 55 गेंदों में 82 रन बनाए।