बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीयों की नकल करता दिखा शख्स! लंदन की सड़कों पर किया ऐसा काम, जो इंडिया में है आम, देखें वायरल वीडियो

भारतीय तौर-तरीके और हिंदी भाषा का क्रेज दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। भारतीयों के खानपान, बोलचाल और संस्कृति का प्रभाव अब विदेशी समाज में भी दिखने लगा है।

भारतीयों की नकल करता दिखा शख्स! लंदन की सड़कों पर किया ऐसा काम, जो इंडिया में है आम, देखें वायरल वीडियो
लंदन की सड़कों बिक रहा नरियल पानी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Man sell nariyal paani in London: आजकल विदेश में रहने वाले लोग भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों के प्रभाव से अछूते नहीं रहे हैं। ये चलन दुनियाभर में बढ़ रहा है। इसका एक मजेदार उदाहरण हाल ही में लंदन की सड़कों पर देखने को मिला। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी व्यक्ति लंदन में नारियल पानी बेचते हुए दिखाई दे रहा है, और खास बात यह है कि वह इसे भारतीय अंदाज में, हिंदी में आवाज लगाते हुए बेच रहा है।


लंदन में हिंदी में नारियल पानी बेचने का अनोखा अंदाज

इंस्टाग्राम पर @prathampange_22 नामक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें यह विदेशी शख्स अपनी पुरानी मर्सिडीज कार से नारियल पानी बेच रहा है। वीडियो में नारियल पानी खरीदने वाला व्यक्ति उससे हिंदी में कहता है, "एक दे दो भइया, जल्दी-जल्दी।" इस पर विदेशी नारियल काटते हुए बोलता है, "ले लो नारियल! नारियल पानी पी लो!" इस देसी अंदाज और उसकी साफ हिंदी ने सभी को हैरान कर दिया है, और लोग इसे देखकर खूब मजे ले रहे हैं।




वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "हिंदी जल्द ही इंटरनेशनल भाषा बन जाएगी।" वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे "रिवर्स कॉलोनाइजेशन" का उदाहरण बताया। कई लोग इसे देखकर भारत में भाषा को लेकर चल रही बहस की ओर भी इशारा कर रहे हैं, जहाँ एक ओर हिंदी को लेकर मतभेद हैं, वहीं विदेशों में लोग इस भाषा को सीख रहे हैं और बोल भी रहे हैं।


भारतीय संस्कृति का बढ़ता प्रभाव

यह घटना बताती है कि भारतीय तौर-तरीके और हिंदी भाषा का क्रेज दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। भारतीयों के खानपान, बोलचाल और संस्कृति का प्रभाव अब विदेशी समाज में भी दिखने लगा है। विदेशों में हिंदी का यह देसी अंदाज भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों के आकर्षण का प्रतीक है और यह बताता है कि हमारी परंपराओं का महत्व सीमाओं से परे जा रहा है।

Editor's Picks