बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

world shortest flights: दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, ब्रश करने से पहले पहुंच जाएंगे दूसरी जगह

world shortest flights: दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, ब्रश करने से पहले पहुंच जाएंगे दूसरी जगह

world shortest flights: स्कॉटलैंड में एक ऐसी फ्लाइट है, जो दुनिया की सबसे छोटी निर्धारित उड़ान मानी जाती है। यह उड़ान वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच मात्र 1.5 मिनट तक चलती है, लेकिन कभी-कभी उड़ान का समय एक मिनट से भी कम हो सकता है। इस उड़ान ने एक रिकॉर्ड बनाया जब पायलट स्टुअर्ट लिंकलेटर ने इसे 53 सेकंड में पूरा किया। इस उड़ान के जरिए लगभग 2.7 किलोमीटर की दूरी तय की जाती है, जो कि एडिनबर्ग हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई के बराबर है।

लोगानेयर द्वारा संचालित इस सेवा की शुरुआत 1967 में हुई थी, और तब से यह एक लोकप्रिय मार्ग बन गया है, विशेष रूप से पर्यटकों के बीच, जो इस संक्षिप्त लेकिन अनोखे अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं। इसमें केवल 10 यात्री बैठ सकते हैं, और विमान इतना छोटा है कि पायलट को विमान उड़ाते हुए देखा जा सकता है।


पापा वेस्ट्रे में है 70 लोगों का घर

पापा वेस्ट्रे, जहां सिर्फ 70 लोगों का घर है, इस फ्लाइट पर बहुत निर्भर करता है क्योंकि यह उन्हें मुख्य भूमि से जोड़ता है। यह उड़ान न केवल स्थानीय निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यटकों को ओर्कनेय द्वीप की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का भी अनुभव कराती है।

दुनिया के सबसे लंबी फ्लाइट

दुनिया के सबसे लंबी फ्लाइट के सफर का बात करें तो वो है न्यूयॉर्क से सिंगापुर। इस फ्लाइट में रिकॉर्ड 19 घंटे का समय का लगता है. इसकी कुल दूरी 15 हजार 348 किलोमीटर है। 

Editor's Picks