जबरन संबंध बनाना चाहता था मामा : भांजी ने दी ऐसी मौत, देखकर लोगों की कांप गई रुह

जबरन संबंध बनाना चाहता था मामा : भांजी ने दी ऐसी मौत, देखकर

Desk : एक मामा को अपने ही भांजी के साथ गंदा काम करने की कोशिश करना बहुत महंगा पड़ा। बुरी नियत के बदले में उसे ऐसी मौत मिली कि देखकर लोगों की रुह कांप गई। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटलका है। 


बताया जा रहा है कि उत्‍तर प्रदेश के आगरा स्थित एक होटल में महिला ने रिश्‍ते में मामा लगने वाले शख्‍स को इतनी बेरहमी से मारा कि देखने वालों की रूह कांप गई। पहले तो उसने मिर्ची स्‍प्रे आंखों में छिड़क दिया। जब मामा आंखों की जलन से परेशान हुआ तो उसने सर्जिकल ब्‍लेड से उसका गला काट दिया। खून की धार बहते ही मामा फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। महिला का मन इतने से नहीं भरा। उसने अपने बैग से हथौड़ा निकाला और तब तक चेहरे पर हथौड़ा बरसाती रही, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
 
 
 शख्‍स की मौत के बाद महिला थोड़ी देर तक शव के पास गुमसुम बैठी रही। इसके बाद कमरे से बाहर निकली और जोर-जोर से चीखते हुए होटल कर्मचारियों को बताया कि उसने हत्‍या कर दी है। यह सुनते ही वहां मौजूद हर कोई सन्‍न रह गया। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला के साथ ब्लैकमेलिंग और जबरन संबंध बनाने की बात सामने आई है।


बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को 36 वर्षीय खिल्लों नामक य़ुवक अपने साथ एक महिला को लेकर कमरा नंबर 204 में रुका। थोड़ी देर बाद खिल्‍लो बाहर चला गया और बीयर लेकर लौटा। दोनों ने साथ में बैठकर बीयर पी। इसी बीच दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि खिल्‍लो जबरन सबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर भी नहीं मान रहा था। उसके मोबाइल फोन में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं जिसके सहारे वह ब्‍लैकमेल करता था और जबरन संबंध बनाने की कोशिश करता था। मना करने पर वह पति को फोटो और वीडियो भेजने की धमकी देता था। इसलिए उसने उसको मार डाला।


महिला शादीशुदा और और उसके दो बच्‍चे भी हैं। पति मजदूरी का काम करता है। वहीं, रिश्‍ते का मामा खिल्‍लो टाइल्‍स लगाने का काम करता था। महिला ने आरोप लगाया कि खिल्‍लो उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। वह बार-बार उसको मिलने के लिए बुलाता था। इससे वह तंग आ गई थी। उसने उसको रास्‍ते से हटाने का फैसला कर लिया। वह पूरी तैयारी के साथ उससे मिलने होटल आई। उसने अपने बैग में मिर्ची स्‍प्रे, सर्जिकल ब्‍लेड और हथौड़ा रख लिया। खिल्‍लो की हत्‍या करने के बाद महिला ने उसका मोबाइल फोन छत पर ले जाकर हथौड़े से तोड़ डाला। उसको शक था कि इसी फोन में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं। पुलिस ने फोन को कब्‍जे में ले लिया है।