Smriti Irani : स्मृति ईरानी का अमेठी स्थित आवास अब कहलाएगा ‘माधव भवन’, 14 अक्टूबर को संभावित दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

Smriti Irani : पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का मेदन मवई स्थित आवास का नाम बदल गया है। यह आवास अब माधव भवन के नाम से जाना जाएगा.....पढ़िए आगे

Smriti Irani : स्मृति ईरानी का अमेठी स्थित आवास अब कहलाएगा ‘
स्मृति का नया पता - फोटो : SOCIAL MEDIA

AMETHI : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी स्थित आवास अब एक नई पहचान के साथ सामने आया है। गौरीगंज के मेदनमवई स्थित उनके आवास का नाम बदलकर ‘माधव भवन’ कर दिया गया है। आवास के मुख्य द्वार पर नया बोर्ड लगा दिया गया है और पूरे परिसर में साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद स्मृति ईरानी अपने इस आवास को नया रूप देने में जुटी हैं।

आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बढ़ी सक्रियता

लोकसभा चुनाव के बाद स्मृति ईरानी का यह चौथा अमेठी दौरा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे आगामी 14 अक्टूबर को अमेठी दौरे पर आ रही हैं और अपने इस नवीनीकृत आवास पर भी जा सकती हैं। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसे लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

राकेश प्रताप सिंह के स्वागत समारोह में लेंगी हिस्सा

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अपने इस एकदिवसीय दौरे के दौरान वह कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे विधायक राकेश प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी।

नवरात्रि पर भेजी पूजन सामग्री, जनता से जुड़ाव बरकरार

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच स्मृति ईरानी ने अमेठी के प्रति अपने व्यक्तिगत जुड़ाव और परंपरा को भी बरकरार रखा है। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के करीब 40 प्रमुख देवी मंदिरों के लिए पूजन सामग्री भेजकर अपनी पुरानी परंपरा को बखूबी निभाया है।