PRYAGRAJ : प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना द्वारा आयोजित बौद्धिक सभा का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भारत सरकार के लघु,सूक्ष्म एवँ माध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर भारत सरकार के लघु,सूक्ष्म एवँ माध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है। मांझी ने कहा की मैं अपने पूरे परिवार के साथ आया और आम जनमानस के साथ स्नान किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। माँझी ने कहा की सनातन धर्म के ख़िलाफ़ किसी को नहीं बोलना चाहिए। मांझी ने कहा की मोदी-योगी के नेतृत्व में दिव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ है। मांझी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला और कहा की उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। माँझी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा की जब आवश्यकता पड़ता है तो तीन फकिया टीका लगाते हैं और काम निकल जाता है तो भगवान के ख़िलाफ़ हो जाते हैं। मांझी ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पिछले 40 दिनों में देश भर से आए लोगों का अद्भुत सेवा किया है।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की 2014 के बाद सनातन का सम्मान और बढ़ा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जिन लोगों को संतों से घृणा था। अब वह भी कुर्ता पर जनेऊ पहनकर घूम रहे हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन के खिलाफ बोलकर भारत में कोई रह नहीं सकता है। अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की सनातन धर्म हमे सेवा का मार्ग दिखाता है और उसी पर चलकर हम भारत माता के वैभव के वृद्धि हेतु हम काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा की लालू यादव,ममता बनर्जी,कांग्रेस और सम्पूर्ण विपक्ष सनातन विरोधी है। सिंह ने कहा की देश का युवा सनातन के झंडा के साथ जाग चुका है।