Bihar News: हरीनगर शुगर फैक्ट्री के व्यवस्थापकों के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, शुगर फैक्ट्री पर लगाया गंभीर आरोप

हरीनगर शुगर फैक्ट्री के व्यवस्थापकों पर किसानों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री द्वारा उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

Bihar News: हरीनगर शुगर फैक्ट्री के व्यवस्थापकों के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, शुगर फैक्ट्री पर लगाया गंभीर आरोप
शुगर फैक्ट्री के व्यवस्तापकों पर गंभीर आरोप- फोटो : Reporter

Bihar News: पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर में हरीनगर शुगर फैक्ट्री के व्यवस्थापकों के खिलाफ किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री द्वारा उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

किसानों ने  बताया कि चीनी मिल रिजर्व क्षेत्र के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। किसानों को समय पर गन्ना आपूर्ति के चालान नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण उनके गन्ने खेतों में सूख रहे हैं। किसान लगातार चीनी मिल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।

 केवल बाहरी क्षेत्र के किसानों को ही चालान प्रदान किया जा रहा है। इस बीच, मिल कर्मियों और किसानों के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट- आशिष कुमार


Editor's Picks