लालू यादव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचे RJD प्रमुख, इस बीमारी से हैं ग्रसित
लालू यादव की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमित चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत रहती है। इससे पहले भी वह समय-समय पर दिल्ली और अन्य स्थानों पर अपना इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहे हैं।
Lalu Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। आंख का ऑपरेशन होने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से रूटीन चेकअप कराया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की और जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी।
लालू यादव लंबे समय से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उम्र बढ़ने के साथ उन्हें कई तरह की आयु संबंधी परेशानियां भी हैं। उनकी किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी के बाद दिसंबर 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी।
लालू यादव की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमित चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत रहती है। इससे पहले भी वह समय-समय पर दिल्ली और अन्य स्थानों पर अपना इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहे हैं।
चारा घोटाला मामले में भी स्वास्थ्य बना था अहम आधार
लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े मामलों में सजा सुनाए जाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए जमानत मिली थी। उनकी गंभीर बीमारियों और बढ़ती उम्र को अदालत में जमानत की दलीलों का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, अलग-अलग मामलों में जमानत की परिस्थितियां और आदेश अलग रहे हैं।