Political news - गृह मंत्री अमित शाह का रिटायरमेंट प्लान तैयार, राजनीति छोड़ने के बाद करेंगे यह काम

Political news - गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार अपने रिटायरमेंट प्लान पर बात की है। अमित शाह ने बताया कि वह राजनीति से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे।

New Delhi - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने रिटायरमेंट के  बाद का प्लान तैयार कर लिया है। पहली बार उन्होंने इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट के बाद मैं अपना शेष जीवन वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती के अध्ययन के लिए समर्पित करूंगा। उक्त बातें उन्होंने गुजरात, राजस्थान के सहकारी कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एक वैज्ञानिक प्रयोग है, जो कई फायदे देता है। फर्टिलाइजर वाला गेहूं खाने से कैंसर होता है। बीपी बढ़ता है और शुगर जैसी परेशानी होती है। यदि आप प्राकृतिक खेती करेंगे तो उत्पादन भी बढ़ता है। 

अभी से ही कर रहे हैं प्राकृतिक खेती

अमित शाह ने कहा कि मैंने अपने खेत में प्राकृतिक खेती अपनी अपनाई है और उत्पादन डेढ़ गुना हो गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होता। अमित शाह ने कहा कि यदि आप प्राकृतिक खेती करेंगे तो बारिश का पानी बिलकुल बर्बाद नहीं होगा। खाद ज्यादा डालने से जमीन में केचुआ नहीं बनते और अन्य कीट खत्म होते हैं। 

एक देसी गाय से तीस एकड़ की खेती

उन्होंने कहा कि एक देसी गाय से तीस एकड़ की खेती हो सकती है। गुजरात में तो एक गाय के रखरखाव के लिए महीने में 900 रुपये की रकम सरकार देती है। इससे उत्पादन बढ़ता, सेहत सही रहती है और धरती भी सही रहती है। हर तरह से प्राकृतिक खेती हमारे लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों से उगाए गए गेहूं से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जबकि प्राकृतिक खेती शरीर को रोगमुक्त रखने में मदद करती है

सहकारिता मंत्रालय ने बनाई समितियां

भारत सरकार के सहाकारिता मंत्रालय ने प्राकृतिक खेती की उपज खरीदने के लिए समितियां बनाई हैं। इसके एक्सपोर्ट के लिए भी समितियां बनाई गई हैं। गोबर का उपयोग भी प्राकृतिक खेती में हो जाता है, जबकि लोग इसे ऐसे ही फेंक देते हैं।

सहकारिता बड़ी जिम्मेदारी

अमित शाह ने कहा कि कि मैं जब गृह मंत्री बना तो लोग मुझे कहते थे कि बड़ा विभाग आपको मिला है। लेकिन जिस दिन मुझे सहकारिता मंत्री बनाया गया तो मैंने समझा कि यह होम मिनिस्टर से भी बड़ा पद है। इस दौरान उन्होंने सहकारी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग कभी भी मुझसे मिल सकते हैं।